फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: भारी बारिश के कारण बंगाल में नौ लोगों की मौत; बर्धमान, मिदनापुर और पुरुलिया सबसे ज्यादा प्रभावित

Tue, 07 May 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सोमवार को आंधी-तूफान के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पूर्वी बर्धमान और दो-दो पश्चिम मिदनापुर और पुरुलिया के निवासी शामिल हैं। इसके अलावा नादिया में दीवार ढहने से दो लोगों की और दक्षिण 24 परगना में पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "जिला प्रशासन 24 घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। इस तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें