फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी करेगा रेलवे, कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा

Tue, 30 Jul 2019 04:46 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Railway Recruitment Board
विज्ञापन
रेलवे अक्षम और खराब प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगा। इसके लिए उसने मंडल कार्यालयों को उन कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा है जो 2020 की पहली तिमाही में 55 वर्ष के हो चुके होंगे या जिनका सेवाकाल 30 साल पूरा हो गया है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस श्रेणी में जो लोग सेवा योग्य नहीं हैं, उन्हें समयपूर्व सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने 27 जुलाई को सभी मंडल कार्यालयों को इस संदर्भ में खत लिखा है और उनसे 9 अगस्त तक जानकारी देने को कहा गया है। सूत्र का कहना है कि यह समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा का हिस्सा है। इसके तहत जिन कर्मचारियों का काम ठीक नहीं है या जिनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक मामला है, उन्हें समयपूर्व सेवानिवृत्ति की पेशकश की जाएगी। केंद्र सरकार इस संबंध में बहुत गंभीर है। 

हाल ही में लोकसभा को बताया गया था कि सरकारी विभागों में समूह ए और बी के 1.19 लाख कर्मचारियों के कामकाज की समयपूर्व सेवानिवृत्ति उपबंध के संदर्भ में 2014-19 के बीच समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा समय में रेलवे में 13 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं और मंत्रालय वर्ष 2020 तक इसे घटाकर 10 लाख करना चाहता है। रेलवे के मंडलीय कार्यालयों से कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थता, उपस्थिति, समयबद्धता का रिकॉर्ड भी जुटाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें