फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ ट्रेन दौड़ाएगी रेलवे, स्लीपर कोच में लगेंगे डॅस्टबीन 

Sun, 27 Mar 2016 03:04 AM IST
राजन राय/अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • प्रयोग के तौर पर गोरखधाम एक्सप्रेस में काम शुरू
  • बॉयोटॉयलेट में छोटे आकार के डस्टबिन रखे जाएंगे
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में बेहतर सफाई की कोशिश में जुटे पूर्वोत्तर रेलवे ने अब एसी कोच की तर्ज पर स्लीपर कोच में भी डस्टबिन लगाने की तैयारी की है। प्रयोग के तौर पर गोरखधाम एक्सप्रेस को चुना गया है। स्लीपर कोच में डस्टबिन न रहने से यात्री कूड़ा, कचरा बर्थ के पास ही फेंक देते हैं और कुछ रेलवे ट्रैक पर गंदगी फेंकते हैं।
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर भी गंदगी फेंकी जाती है। कोच में डस्टबिन रखे जाने से कोच के साथ ही स्टेशनों पर भी सफाई बनी रहेगी। पहले गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में डस्टबिन लगाए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरे ट्रेनों में डस्टबिन लगाए जाएंगे। कोच के दोनों ओर टॉयलेट के पास बने वॉश बेसिन के नीचे विशेष आकार के डस्टबिन रखे जाएंगे। इसमें पॉलीबैग रखा रहेगा कि सफाई में भी दिक्कत न हो।

इसके साथ ही अब बच्चों के इस्तेमाल में आने वाले डायपर, सेनेटरी नैपकीन आदि से बॉयोटॉयलेट चोक नहीं होंगे। इसके लिए बॉयोटॉयलेट में छोटे आकार के डस्टबिन रखे जाएंगे। गोरखधाम एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें