फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwini Vaishnaw: जब शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक निरीक्षण करने लगे रेल मंत्री, जानें लोगों ने क्या बोला?

Sun, 19 Mar 2023 11:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा, 'यात्रियों ने रेलवे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ हैं, समय पर हैं और प्लेटफॉर्म भी साफ होते हैं।'
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते रेल मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने हाजिरजवाबी और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। तकनीक में माहिर अश्विनी वैष्णव अपने नए-नए आइडिया से भारतीय रेलवे को बेहतर और स्मार्ट बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वह ट्रेन में सफर करके आम लोगों से फीडबैक भी लेते रहते हैं। रविवार को भी कुछ यही हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से फीडबैक भी लिया। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा, 'यात्रियों ने रेलवे को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पहले से ज्यादा साफ हैं, समय पर हैं और प्लेटफॉर्म भी साफ होते हैं।' आगे उन्होंने बताया कि इस रूट पर दो पहल की जानी हैं। पहले ट्रैक में कुछ बदलाव कर इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा रही है। दूसरा, परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर दिल्ली-जयपुर के बीच वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें