तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार तड़के एक बड़ी घटना हुई। यहां एक लॉरी से मिनी वैन की टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त मिनी वैन में नौ लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि मृतकों में चार पुरुष और एक महिला भी शामिल हैं। तीन घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।