फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के आइसोलेशन कोच में होगा दिल्ली के कोरोना संक्रमितों का इलाज, पहला कोच तैनात

Mon, 01 Jun 2020 06:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आइसोलेशन कोच ( फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लिए अधिकृत अस्पतालों में बेड की कमी से जूझ रही दिल्ली सरकार ने भारतीय रेलवे से मदद मांगी थी। इसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए रेलवे का पहला आइसोलेशन कोच तैनात किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली सरकार को सौंपी गई कोविड-19 स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच हैं। इस ट्रेन में करीब 160 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज व क्वारंटीन से संबंधित सभी इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी एक वातानुकूलित कोच को तैनात किया गया है।

रेलवे के दिल्ली डिवीजन की तरफ से दिल्ली सरकार को पत्र लिख कर बताया गया है कि आइसोलेशन कोच में पानी, बिजली, चादर, आक्सीजन सिलेंडर आदि की व्यवस्था रेलवे की तरफ से होगा। साथ ही वहां सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा शकूरबस्ती वाशिंग लाइन में कुछ कमरे भी दिल्ली सरकार को दिए जाएंगे ताकि वहां मरीजों की देखभाल से संबंधित कार्य के लिए तैयारी हो सके।
विज्ञापन


रेलवे ने 5,231 डिब्बों को आइसोलेशन के लिए तैयार किया है, उनमें से 100 डिब्बों पर नए रंग चढ़ाए जा रहे हैं, ताकि जून-जुलाई की गर्मी में भी उसके अंदर रहने वालों को कम गर्मी का अहसास ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें