फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में बोले बाबा रामदेव, कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर हो रहा काम

Mon, 01 Jun 2020 05:40 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को अमर उजाला से खास बातचीत में कोरोना वायरस को लेकर कहा कि यह मानवीय गलतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य ने आहार, विचार और जीवन पद्धति के साथ जो भूल की है यह उसी का नतीजा है। बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण अगर किसी को हो जाता है, तो उससे निपटने के लिए हमारे पास दवाई है। वैक्सीन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन




बाबा रामदेव ने कहा कि इस महामारी का एक ही पूर्ण निदान अहिंसक पद्धति ही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति तुलसी, गिलोय जैसी तमाम आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करेगा वो पूरी तरह से कोरोना जैसी महामारी को हरा देगा। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए  कुछ योग प्राणायाम भी बताए। पतंजलि कोरोना वैक्सीन को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि हम इसके ट्रायल के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन के दौरान भी घरों तक अपनी औषधि पहुंचाने में सफल रहे हैं। स्वदेशी को लेकर बाबा ने कहा कि इसके लिए आंदोलन शुरू करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए हर क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें