फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बरेली-मुरादाबाद रूट पर हुआ स्पेन से आई टेलगो ट्रेन का ट्रायल रन

Sun, 29 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
बरेली जंक्शन से मुरादाबाद को रवाना हुई हाईस्पीड ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश में हाईस्पीड ट्रेन चलाने के सपने को साकार करने के लिए स्पेन से लाए गए टेलगो के कोच को ट्रैक पर उतारने की घड़ी आ गई। रविवार को सुबह जैसे ही घड़ी में 8.50 बजे, वैसे ही बरेली जंक्शन पर खड़ी टेलगो ट्रेन मुरादाबाद रूट पर रवाना हो गई। हालांकि यह ट्रायल है और इसकी शुरुआत 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगी। रविवार को सुबह टेलगो को रवाना करते वक्त आरडीएसओ की टीम भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


जंक्शन से जाने वाली ट्रेनों से सामंजस्य बनाकर इसको प्लेटफार्म दिया गया। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि ट्रायल के लिए उत्तर रेलवे से अनुमति मिल चुकी है। ट्रायल की तैयारी पखवाड़े भर से चल रही थी। इज्जतनगर रेलवे कारखाने में लाए गए टेलगो के सभी नौ कोच को एसेंबल करने के बाद इंजन से जोड़ दिया गया। शुक्रवार को इज्जतनगर से देवरनियां स्टेशन तक इंस्ट्रमेंशन और कोच के टेस्ट के बाद लखनऊ से आई आरडीएसओ यानी रेलवे की रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड टीम ने टेलगो के ट्रायल की अनुमति दे दी।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतपनगर के प्रवक्ता ने बताया कि बरेली-मुरादाबाद रूट पर ट्रायल के बाद ट्रेन को दूसरे रूट पर ट्रायल बतौर चलाया जाएगा। इसके बाद ही मुंबई को यह ट्रेन दौड़ेगी। टेलगो की रफ्तार दो सौ किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, रेलवे सूत्रों का कहना है कि टेलगो को ट्रायल के दौरान हर पैरामीटर पर चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डीरेका के इंजन में भी है दम

- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाई स्पीड ट्रेन का सपना उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) साकार करेगा। डीरेका का डब्ल्यूडीपी4 इंजन अधिकतम 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। स्पेन की तकनीक पर आधारित हाईस्पीड टेलगो बोगियों के साथ इसका ट्रायल रविवार को बरेली-मुरादाबाद रूट पर होगा। ट्रायल सफल रहा तो डीरेका की उपलब्धियों में एक और कड़ी जुड़ जाएगी। साथ ही, दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन चलाने का मोदी सरकार के सपनों को भी नए पंख लग जाएंगे।

हाईस्पीड ट्रेन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में स्पेन की तकनीक पर आधारित टेलगो बोगियों का ट्रायल चल रहा है। रविवार को डब्ल्यूडीपी4 इंजन के साथ ट्रायल होगा। डीरेका में निर्मित 4000 अश्व शक्ति क्षमता के डीजल रेल इंजन डब्ल्यूडीपी4 की आठ बोगियों के साथ अधिकतम रफ्तार 220 किमी प्रति घंटे की है।

डीरेका के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस इंजन का उत्पादन बंद है क्योंकि रेलवे की जरूरत के अनुसार इंजन का उत्पादन करना होता है और यहां ज्यादा बोगियों को खींचने वाले इंजन की जरूरत होती है। इस लिहाज से डब्ल्यूडीपी 4 के नए वर्जन का उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें ज्यादा भार खींचने की क्षमता अधिक है लेकिन रफ्तार कम है। हाईस्पीड ट्रेन के लिहाज से डब्ल्यूडीपी4 इंजन का ट्रायल सफल रहा तो रेलवे बोर्ड फिर से इसके उत्पादन को हरी झंडी दे सकता है।

वहीं डीरेका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनीष गुप्ता ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन के लिए डब्ल्यूडीपी4 उपयुक्त इंजन है। हाई स्पीड टेलगो बोगियों के साथ बरेली-मुरादाबाद रूट पर इसका ट्रायल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें