फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू से महकेंगे ट्रेन के डिब्बे, बदबू की शिकायत के बाद रेलमंत्री ने दिए आदेश

Mon, 09 Oct 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करते रेल मंत्री
विज्ञापन
रेलवे कार्यालयों के साथ ही ट्रेनों में अब यात्रियों को पाइन या लेमन ग्रास जैसी खुशबू आएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इन स्थानों पर अजीब गंध पर आपत्ति प्रकट की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने बदबू-कीटाणुनाशक बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


5 अक्तूबर को जारी सर्कुलर में रेलवे बोर्ड ने कहा है कि रेल मंत्री ने रेलवे कार्यालयों और ट्रेनों में अच्छी गंध वाले कीटाणुनाशकों के इस्तेमाल पर बल दिया है। 

पढ़ें-पीयूष बोले- रेलवे में एक साल में 10 लाख नौकरियों की उम्मीद, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
सर्कुलर में कहा गया है, ‘रेल मंत्री ने 11 सितंबर और 3 अक्तूबर, 2017 को हुई बैठकों में इस बात पर बल दिया कि रेलवे कार्यालयों और ट्रेनों में फिलहाल फिनोलिक जैसे जिस कीटनाशक द्रव्य का इस्तेमाल किया जाता है। उससे अजीब बदबू आती है, ऐसे में उसके स्थान पर अच्छे गंध वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाए।’ 
विज्ञापन


पढ़ें- रेलवे में बंद होगा VIP कल्चर, खत्म किए जाएंगे अधिकारियों के राजसी ठाठ-बाट
सर्कुलर में यह भी सुझाव दिया गया है कि पाइन, लेमन ग्रास या किसी अन्य अच्छे गंध वाले कीटनाशक, जिनका रेल के कुछ विभागों में इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। बोर्ड ने कहा है कि उसने तय किया है कि रेलवे परिसरों या ट्रेनों में जहां भी कीटनाशक की जरूरत है वहां वैकल्पिक प्रकार के कीटनाशक खरीदे जाएं। ऐसे में अब रेलवे कार्यालय, अस्पताल, स्टेशन, कोचिंग डिपो एवं ट्रेन में शीघ्र ही पाइन या लेमन ग्रास जैसी खुशबू आ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें