यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) नाम के आगे से 'हिंदू' और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के नाम के आगे से 'मुस्लिम' शब्द हटाने के सुझाव पर केंद्रीय मानव संसाधव विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'एएमयू और बीएचयू का नाम नहीं बदला जा रहा है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है।'
AMU aur BHU ke naam badalne ka sarkaar ka koi nirnay nahi hai: Union HRD minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/Xx4BJvmZBL
— ANI (@ANI) October 9, 2017
गौरतलब है कि यूजीसी द्वारा किए गए ऑडिट में 11 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। दरअसल, इन सभी यूनिवर्सिटीज में अनियमितताओं की बात सामने आई थी जिसके बाद सभी की जांच के आदेश दिए गए थे।
पढ़ें- बीएचयू कैंपस में फिर छात्रा से छेड़खानी, छात्र ने क्लासरूम के बाहर खींचा
AMU के अलावा पुदुचेरी यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, हेमवति नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, झारखंड की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, राजस्थान की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, जम्मू की सेंट्रल यूनिवर्सिटी, वर्धा का महात्मा गांधी अंतरर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, त्रिपुरा विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश की हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी का ऑडिट करने के लिए कहा गया था।