फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: राष्ट्रपति मुर्मू के पैतृक जिले के लिए पहली यात्री ट्रेन की मंजूरी, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 18 Oct 2023 05:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

रेलवे ने राष्ट्रपति मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के लिए पहली यात्री ट्रेन को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान रायरंगपुर और मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ को अब मेल या एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने राष्ट्रपति मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के लिए पहली यात्री ट्रेन को मंजूरी दे दी है। ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले को उन चार जोड़ी ट्रेनों में से तीन मिल गईं जिन्हें हाल ही में भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में मंजूरी दी थी। अधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ईसीओआर द्वारा जारी एक बयान में कहा, यह पहली बार है कि टाटा-बादामपहाड़ मार्ग पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेन कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान रायरंगपुर और मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ को अब मेल या एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी।
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। उन्होंने कहा, नई ट्रेन स्थानीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी, आदिवासी क्षेत्र के विकास में मदद करेगी और आकांक्षी जिलों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ये ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएंगी।

नई ट्रेनों की सौगात
नई ट्रेनें कोलकाता (शालीमार)-बादामपहाड़-कोलकाता(शालीमार) साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला (सप्ताह में 6 दिन) और टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर (सप्ताह में 6 दिन) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें