फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, अब 15 मिनट में मिलेगा रिजर्वेशन टिकट!

Sat, 02 Jul 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय अपने मुसाफिरों को बड़ी राहत देने जा रहा है। आने वाले समय में रेलवे काउंटर से जनरल टिकट सिर्फ पांच मिनट व रिजर्वेशन टिकट पंद्रह मिनट के भीतर मिलेगा। रेलवे के सभी जोन को इस दिशा में काम करने का निर्देश मंत्रालय से भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जोन स्तर पर रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना को हकीकत में बदलेगी। दरअसल, रेल मंत्रालय सिटीजन चार्टर लागू करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत पूरे रेलवे नेटवर्क पर मुसाफिरों को तयशुदा वक्त में सेवायें मिलेंगी। इसकी जिम्मेदारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पर होगी।
 
विज्ञापन

चार्टर के तहत रेलवे की पहली प्राथमिकता टिकट काउंटर पर मुसाफिरों को राहत दिलाने की है। इसके तहत तय किया गया है कि जनरल टिकट लेने में पांच मिनट व रिजर्वेशन टिकट पंद्रह मिनट में दे दिया जाये। काउंटर पर लाइन उतनी ही लंबी रहेगी, जिससे आखिरी व्यक्ति पांच या पंद्रह मिनट में काउंटर छोड़ दे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने बताया कि सभी जोन का इसका निर्देश दे दिया गया है।

काउंटर पर जल्द ही समयबद्ध सेवाओं की सूची भी लग जायेगी। टिकट सिस्टम की वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रखेंगे। भीड़ बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से नये काउंटर खुल जायेंगे। योजना पांच और पंद्रह मिनट की टाइमलाइन पाने की है। उन्होंने माना कि शुरुआती चरण समय थोड़ा ज्यादा रखा जाये, लेकिन धीरे-धीरे तयशुदा समय में टिकट मिलने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें