फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! गणतंत्र दिवस परेड के कारण दर्जनों ट्रेन प्रभावित रहेगी

Tue, 24 Jan 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की लाल झंडी - फोटो : SELF
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस परेड की वजह से 26 जनवरी को तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने समय से संचालित नहीं होगी। परेड के कारण 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटों के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। परेड तिलक ब्रिज से होकर गुजरती है, लिहाजा सुरक्षा कारणों से इस ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


परेड के गुजरने तक रूक कर चलने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर इस दौरान रूकेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेद्रम केरला एक्सप्रेस नई दिल्ली से परेड खत्म होने के बाद चलेगी। इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 11:35 बजे की जगह परेड खत्म होने पर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 12627 बंगलौर-नई दिल्ली कर्नाटका एक्सप्रेस भी दोपहर 12 बजे के बाद ही निजामुद्दीन स्टेशन से आगे बढ़ेगी। ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-कालका पश्चिम एक्सप्रेस को ओखला स्टेशन पर रूकी रहेगी।

 ट्रेन संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। ट्रेन संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 15 मिनट मेरठ शहर रेलवे स्टेशन पर ठहर के चलेगी। ट्रेन संख्या 12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को 10 मिनट गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त रूकेगी। ट्रेन संख्या 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड समाप्त होने के बाद चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12259 सियालदाह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को आवश्यकता पडने पर साहिबाबाद में रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

ट्रेन - फोटो : self
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 64012 शकूरबस्ती-नई दिल्ली-पलवल ईएमयू ट्रेन बरास्ता पटेल नगर, सफदरजंग, हजरत निजामुद्दीन से पलवल के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 64901 कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू निजामुद्दीन स्टेशन से ही साहिबाबाद और गाजियाबाद को जाएगी।


निरस्त की गई ट्रेन
ट्रेन संख्या 64423/64430 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन 26 जनवरी को नहीं चलेगी। कुछ ट्रेन आंशिक रूप से भी निरस्त रहेगी। इसमें  ट्रेन संख्या 64401/64434 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन पुरानी दिल्ली, शाहदरा, साहिबाबाद और गाजियाबाद होकर चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें