फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के बाद अब लाखों रेल कर्मियों का ऑन लाइन दुख-दर्द दूर करेंगे 'प्रभु'

Wed, 20 Apr 2016 03:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन यात्रियों के साथ लाखों रेल कर्मी भी अब सीधे रेल मंत्री को अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। रेल मंत्री वर्तमान और पूर्व रेल कर्मियों की शिकायतें भी ऑन लाइन ही दूर करेंगे। इसके लिए रेल मंत्रालय एक एप ‘निवारण’ तैयार कर रहा है। इस एप पर पेंशन न मिलने, मेडिकल सुविधा की परेशानी, रेलवे कॉलोनी में बने मकानों की जर्जर स्थिति जैसी शिकायतें की जा सकेंगी।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय कर्मचारियों की शिकायत का समाधान भी तत्काल करेगा। रेलवे मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मंत्री रेल कर्मियों की समस्याओं के समाधान की सीधे निगरानी करेंगे। समस्या का समाधान भी ऑन लाइन ही किया जाएगा। करीब 16 लाख वर्तमान कर्मचारियों के अलावा करीब 13.5 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि रेलवे कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन, मेडिकल सुविधा को लेकर मंडल व जोनल कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें