फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर समय पर पूरा करने के लिए रेलमंत्री ने खुद संभाली कमान

Tue, 25 Aug 2020 02:53 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूश गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण रेल योजनाओं को रफ्तार देने के लिए मंत्रालय ने कमर कस ली है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को समर्पित माल गलियारे (डेडिकेटेड फ्रे ट कॉरिडोर) परियोजना की समीक्षा की। परियोजना को पूरा करने के लिए खुद रेलमंत्री ने कमान संभाल ली है।

विज्ञापन


मिशन मोड में होगा काम, हर हफ्ते होगी समीक्षा बैठक
अधिकारियों के साथ बैठक में गोयल ने सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में दिसंबर 2021 तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम किया जाए। रेलमंत्री ने समीक्षा बैठक में कोरोना महामारी के कारण काम में आई सुस्ती की भरपाई के लिए रफ्तार बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से पूरा किया जाए। साथ ही हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा की जाए और पूरी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाए। इस कॉरिडोर के बन जाने से रोजगार के साथ सामानों की ढुलाई सुगम होगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

मालगाड़ी के लिए समर्पित कॉरिडोर होने से यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ गति सीमा भी बढ़ाई जाएगी। दरअसल पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा था कि कोरोना के कारण फ्रे ट कॉरिडोर का निर्माण अपने लक्ष्य से पिछड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें