कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, एक नौकरी, एक हजार बेरोजगार, क्या कर दिया है देश का हाल?
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना काल में सरकारी पोर्टल पर सात लाख लोगों ने नौकरी मांगी थी, जिसमें से सिर्फ 691 लोगों को नौकरी मिली। इससे पहले, राहुल ने सरकार पर असंगठित क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।
राहुल ने कहा था कि असंगठित क्षेत्र देश में 90 फीसदी रोजगार देता है। लेकिन केंद्र सरकार ने पूरे सिस्टम को ही तबाह कर दिया है। मोरेटोरियम अवधि खत्म होने पर कंपनियां बंद होंगी और देश इतिहास में पहली बार अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा।