फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के फेयर में रेलवे खेल रही अनफेयर गेम

Wed, 03 Aug 2016 05:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुंबई से इलाहाबाद के बीच चलने वाली तुलसी एक्सप्रेस को चार दिसंबर से सुपरफास्ट ट्रेन का तमगा मिलने जा रहा है। ट्रेन को सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा मिलने के साथ ही इसमें सफर करने वाले यात्रियों को अब किराए के साथ सुपरफास्ट चार्ज भी देना होगा। हालांकि रेलवे ने ट्रेन को सुपरफास्ट का दर्जा देने के साथ ही उसके फेयर (किराया) में एक खेल भी किया गया है। हुआ यह कि सिर्फ इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली तुलसी की ही स्पीड रेलवे बढ़ाने जा रहा है, जबकि मुंबई से इलाहाबाद आने वाली तुलसी की स्पीड और समय में रेलवे ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। इसके बावजूद यात्रियों को मुंबई से इलाहाबाद आने के लिए किराए के अतिरिक्त सुपरफास्ट चार्ज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन


तुलसी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन होता है। इलाहाबाद से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार एवं मुंबई से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को चलती है। 29 जुलाई 2016 को उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया कि गाड़ी संख्या 11070 तुलसी एक्सप्रेस का पांच दिसंबर 2016 से नंबर 22130 हो जाएगा, जबकि मुंबई से गाड़ी संख्या 11069 का नंबर चार दिसंबर से 22129 होगा।

इसके अलावा इस ट्रेन की स्पीड में भी सुधार होगा। बताया गया कि इसके इलाहाबाद से रवाना होने का समय शाम 4.15 की बजाय शाम 6.45 बजे रहेगा। यह झांसी रात 12.10 की बजाय रात 1.50 बजे, भोपाल सुबह 4.50 की जगह सुबह सात बजे जबकि मुंबई पहले की तरह रात 9.30 बजे पहुंच जाएगी। इस तरह से पहले के मुकाबले तुलसी एक्सप्रेस मुंबई पहुंचने में 2.30 घंटे का कम समय लेगी। जबकि मुंबई से आने वाली ट्रेन पहले की भांति ही समय लेगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक अगस्त को एनसीआर के जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया कि मुंबई से चार दिसंबर एवं इलाहाबाद से पांच दिसंबर से यह ट्रेन सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में संचालित होगी। ऐसे में इसमें सफर करने वाले यात्रियों को सुपरफास्ट का चार्ज भी देना होगा।

बता दें कि स्लीपर में सुपरफास्ट चार्ज 30 रुपये, थर्ड एसी और सेकंड एसी में 45-45 एवं फर्स्ट एसी में 75 रुपये प्रति यात्री है। तुलसी में यह चार्ज उसके सुपरफास्ट होने की तिथि से प्रभावी हो जाएगा। खास बात यह कि मुंबई से इलाहाबाद आने वाली तुलसी जिसका सिर्फ नंबर बदला गया है, उसकी स्पीड और इलाहाबाद पहुंचने की समयावधि पहले ही जैसी है उसमें सफर करने पर यात्रियों को सुपरफास्ट का चार्ज देना पड़ेगा। एक ओर से बिना स्पीड बढ़ाए रेलवे सुपरफास्ट चार्ज की आड़ में ही अपनी झोली भर लेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें