फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलाई जाएंगी 200 नॉन एसी ट्रेन, जल्द शुरू होगी बुकिंग : पीयूष गोयल

Tue, 19 May 2020 10:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी राहत का एलान करते हुए घोषणा की है कि भारतीय रेलवे एक जून से टाइम टेबल के हिसाब से प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा गोयल ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वह श्रमिकों की सहायता करें और नजदीकी  मेन लाइन स्टेशन के पास उनका पंजीकरण करवा कर लिस्ट रेलवे को उपलब्ध कराएं, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सके। गोयल ने कहा, मजदूरों से आग्रह है कि वे अपने स्थान पर ही रहें। भारतीय रेलवे जल्द ही उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। 
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें