उत्तर प्रदेश के बरेली में बैल कोल्हू के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जब मीडिया वहां पहुंची तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि छापेमारी अभी जारी है।
जानकारी के मुताबिक उद्योगपति घनश्याम खण्डेलवाल और उनके भाई के यहां आयकर टीम ने छापा मारा है। इसके कुल 25 ठिकाने हैं, जहां छापा मारा गया है। बता दें सरसों के तेल की फैक्ट्री परसाखेड़ा और फरीदपुर में है। आयकर टीम सभी जगह दस्तावेज खंगाल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम के सदस्यों की संख्या करीब 500 है। इनमें 35 गाड़ियां मुरादाबाद से और 25 उत्तराखंड से आई हैं।