फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rahul-Varun Meeting: केदारनाथ में लिखी गई यह सियासी स्क्रिप्ट, क्या वरुण लड़ेंगे कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव?

आशीष तिवारी
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:49 PM IST

सार

Rahul-Varun Meeting: जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी और वरुण गांधी की मुलाकात केदारनाथ के रास्ते में पुजारी निवास में हुई। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 40 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और वरुण गांधी के बीच बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बातचीत के दौरान वहां और कोई भी व्यक्ति नहीं था...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul-Varun Meeting - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरीके से वरुण गांधी भाजपा और उनकी नीतियों को लगातार निशाने पर लेते आ रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में उनका सियासी ठिकाना बदल सकता है। राहुल की मुलाकात के बाद इस तरीके के कयास और पुख्ता होते जा रहे हैं। राजनीतिक जानकार मुकेश सिंह कहते हैं कि पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जिससे स्पष्ट हुआ है कि अगले चुनाव में वरुण गांधी भाजपा से अलग होकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि स्पष्ट रूप से अभी किसी भी सियासी दल ने और वरुण गांधी ने इस तरीके का कोई साफ-साफ संदेश तो नहीं दिया है। लेकिन कभी समाजवादी पार्टी तो कभी कांग्रेस में उनके आने की अटकलें लगती रही हैं।

मुकेश सिंह कहते हैं कि जब मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस रद्द होने पर वरुण गांधी ने भाजपा सरकार को घेरकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी, तो उसका बड़ा सियासी संदेश रायबरेली अमेठी की जनता में गया था। क्योंकि अपनी चिट्ठी में वरुण गांधी ने न सिर्फ अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र किया था, बल्कि स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी का भी जिक्र इस चिट्ठी के माध्यम से किया था। यही वजह है कि वरुण गांधी के अब रायबरेली या अमेठी से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी इलाके में होने लगी थीं। अब केदारनाथ में वरुण गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की चर्चा भी सियासी गलियारों में कई तरह के कयासों को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next