फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam Embassy: राहुल ने भारत में वियतनाम के राजदूत से मुलाकात की, फू ट्रोंग के निधन पर शोक जताया

Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने भारत में वियतनाम के राजदूत गुयेन थान हाई से शुक्रवार को मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारत में वियतनानम के राजदूत गुयेन थान हाई - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव फू ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि फू ट्रोंग ने अधिक समावेशी समाज के निर्माण में मदद की और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


राहुल ने शुक्रवार को भारत में वियतनामी राजदूत गुयेन थान हाई से मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने कहा, "मैं महासचिव गुयेन फू ट्रोंग के निधन पर वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कई बार आपके खूबसूरत देश का दौरा किया है। अपनी यात्राओं के दौरान, मैं वियतनाम के लोगों की दृढ़ता से प्रभावित हुआ। विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता ने साहस और समुदाय की संस्कृति को आकार दिया है। मैं उनकी गरिमापूर्ण स्वीकृति, अतीत और हर किसी के साथ दया और करूणा का व्यवहार करने करने की संस्कृति से काफी प्रभावित हुआ हूं।’’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी वियतनाम आशा का एक शक्तिशाली प्रतीक बना हुआ है।


 

19 जुलाई को हुआ था निधन
आधिकारिक वियतनामी मीडिया ने कहा कि ट्रोंग का कई महीनों तक बीमार रहने के बाद पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। न्हान डैन अखबार ने जानकारी देते हुए बताया था कि पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग का बुढ़ापे और गंभीर बीमारी के कारण 19 जुलाई, 2024 को 13:38 बजे निधन हो गया था।

विज्ञापन


ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में डोभाल ने लिया हिस्सा
 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें