फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: ये है राहुल गांधी के घर का नया पता, सुनहरी बाग रोड के बंगला नंबर 5 में होंगे शिफ्ट

Thu, 19 Jun 2025 07:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर इस बंगले में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है राहुल गांधी मानसून सत्र से पहले इस बंगले में रहने शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नया पता यहां बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड होगा। राहुल के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को यहां उनका कुछ सामान पहुंचाया गया। अभी तक वह अपनी मां सोनिया गांधी को मिले बंगले में रह रहे थे। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अपने जन्मदिन (गुरुवार) के अवसर पर उन्होंने इस बंगले में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वे आगामी संसद के मानसून सत्र (21 जुलाई से शुरू) से पहले इस बंगले में रहना शुरू कर देंगे।

मां सोनिया के साथ रह रहे हैं राहुल गांधी
जबसे राहुल गांधी सांसद बने थे, वे 12, तुगलक लेन स्थित बंगले में रह रहे थे। लेकिन 2023 में मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने वह सरकारी आवास खाली कर दिया था। इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ आवास में रहने लगे और वहीं पर तब से रह रहे थे। भले ही उनकी लोकसभा सदस्यता बाद में बहाल हो गई थी।
विज्ञापन


पहले ए. नारायणस्वामी के पास था ये बंगला 
कसभा में विपक्ष के नेता बनने के साथ ही राहुल गांधी को एक टाइप-8 बंगले का अधिकार मिला है, क्योंकि यह पद कैबिनेट मंत्री के दर्जे के समकक्ष होता है। यह बंगला पहले कर्नाटक के भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी के पास था। वे 2021 से 2024 तक मोदी सरकार में मंत्री रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Justice Verma Row: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, पैसे को लेकर क्या सबूत? जानिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें