फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सीएए प्रदर्शनों के कारण प्रभावित परिवारों की मदद करें: राहुल

Mon, 30 Dec 2019 03:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई थी जिसमें कुछ लोगों की जान चली गई। इस मौके को भुनाने के लिए कांग्रेस हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिल रही है। राहुल ने असम में और प्रिंयका ने उत्तर प्रदेश के पीड़ितों से मुलाकात की।

विज्ञापन


केरल की वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों की हरसंभव मदद करें।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पूरे भारत में कई नौजवान पुरुष एवं महिलाएं सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घायल हुईं और यहां तक कि कुछ की तो मौत भी हो गई। मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पीड़ितों के परिवारों से मिलें और हरसंभव सहायता प्रदान करें।'
विज्ञापन





गांधी ने अपने हालिया असम दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, 'शनिवार को मैंने असम में दो नौजवान शहीदों के परिवारों से मुलाकात की थी।' गौरतलब है कि कांग्रेस सीएए को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें