फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयक: राहुल गांधी बोले- किसानों के लिए मौत का फरमान है नया कानून

Mon, 28 Sep 2020 12:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह अब कानून बन चुका है। इन कानूनों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच हर मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कृषि कानून को किसानों के लिए मौत का फरमान बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने राज्यसभा में इन विधेयकों को पारित किए जाने के दौरान हुए हंगामे से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'कृषि संबंधी कानून हमारे किसानों के लिए मौत का फरमान हैं। उनकी आवाज संसद और बाहर दोनों जगह दबाई गई। यहां इस बात का सबूत है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।'


यह भी पढ़ें- तेज हुआ कृषि विधेयकों का विरोध, राहुल गांधी बोले- किसानों को गुलाम बनाएंगे नए कानून
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया है उसमें दावा किया गया है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा था कि सदन में कृषि संबंधी विधेयकों पर मतदान की मांग करते समय विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर नहीं थे, लेकिन राज्यसभा टीवी की फुटेज से इसकी उलट बात साबित होती है।
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में संसद ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को इन विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी जिसके बाद ये कानून बन गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें