फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर राहुल गांधी का तंज, लिखा- सच कितनी खूबी से सामने आता है.. हम दो हमारे दो

Wed, 24 Feb 2021 07:28 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुजरात में बने दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के नाम को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर राहुल गांधी ने भी टिप्पणी कर दी है, जिससे इस विवाद को और हवा मिलती नजर आ रही है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसका नाम अब सरदार पटेल स्टेडियम की बजाय देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इसकी संकल्पना की थी।

विज्ञापन


बहरहाल, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि सच कितनी खूबी से सामने आता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम - अडानी एंड - रिलायंस एंड जय शाह की अध्यक्षता में! हैशटैग हम दो हमारे दो।
 
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल ने भी कसा तंज
गुजरात में मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है। जब अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवित थे तब छत्तीसगढ़ में भी अटल चौक नाम रखा गया था। इसका मतलब कुछ संकेत है कि नरेंद्र मोदी जी अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह भूतर्ण्व होंगे।
विज्ञापन


पहले सरदार पटेल के नाम था पर स्टेडियम का नाम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों जिस स्टेडियम का उद्घाटन हुआ है उसका नाम पहले सरदार पटेल के नाम पर रखा गया था। हालांकि अब इसे देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है। इसी नामकरण को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। 

कांग्रेस नेता इसे सरदार पटेल का अपमान बता रहे हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर कहा है कि स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर इसलिए किया गया, क्योंकि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। दूसरी ओर केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जनकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी चुटकी ली।

प्रसाद ने कहा- पटेल की मूर्ति देखने नहीं गए सोनिया-राहुल

प्रसाद ने कहा, क्या सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने कभी सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा की सराहना की? क्या वो वहां गए? इससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है। प्रसाद ने यह बात एक प्रेस वार्ता को दौरान एक सवाल के जवाब में कही। वह केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी साझा कर रहे थे।
 

Has Sonia Gandhi or Rahul Gandhi ever praised world's tallest statue of Sardar Vallabhbhai Patel in Kevadia? Have they visited it? What more can be said?: Union Minister Ravi Shankar Prasad on Congress leaders' objection over renaming of Motera Stadium to Narendra Modi Stadium pic.twitter.com/jr4s4V6Ase

— ANI (@ANI) February 24, 2021

आजादी के महानायक का घोर अपमान: श्रीनेत
दूसरी ओर, कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे सरदार पटेल का अपमान करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, मोटेरा स्टेडियम से सरदार पटेल का नाम हटा कर नरेंद्र मोदी रखना आजादी के महानायक का घोर अपमान है। श्रीनेत ने ट्वीट में प्रधानमंत्री से सवाल किया कि आपके दंभ और अहंकार की कोई तो सीमा होगी।
 

मोटेरा स्टेडीयम से सरदार पटेल का नाम हटा कर नरेंद्र मोदी रखना आज़ादी के महानायक का घोर अपमान है।

आपके दम्भ और अहंकार की कोई तो सीमा होगी मोदी जी? शर्म कीजिए@narendramodi #MoteraCricketStadium #StadiumRenamed#ShameOnYouModi pic.twitter.com/UtY0DYxy5A

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 24, 2021
विज्ञापन

'भाजपा का पटेल से भीतर से बैर अंदर से प्रेम'

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट में कहा कि सरदार पटेल के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा अब सरदार पटेल का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता सरदार पटेल का अपमान सहन नहीं करेगी। बाहर से मित्रता और भीतर से बैर, ये व्यवहार भाजपा का सरदार पटेल से है।
 

दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है, क्या यह सरदार पटेल का अपमान नहीं हैं ? सरदार पटेल के नाम पर मत माँगने वाली भाजपा अब सरदार साहब का अपमान कर रही हैं। गुजरात की जनता सरदार पटेल का अपमान नहीं सहेगी।

— Hardik Patel (@HardikPatel_) February 24, 2021

उद्घाटन तक गुप्त रखी गई नामकरण की बात
इससे पहले राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, 'इस स्टेडियम की परिकल्पना नरेंद्र मोदी की थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वह उस समय गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। यह स्टेडियम पर्यावरण के अनुकूल विकास का एक उदाहरण है। बता दें कि स्टेडियम के नामकरण की बात इसके उद्घाटन तक गुप्त रखी गई थी।

इस स्टेडियम में बैठ सकते हैं 1.32 लाख दर्शक
करीब 63 एकड़ से अधिक परिसर में फैले नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 32 हजार है और इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सबसे बड़ा स्टेडियम था जिसकी दर्शक क्षमता 90,000 है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से तीसरा डे-नाइट टेस्ट मैच शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें