फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना की स्थिति पर राहुल ने कसा तंज, कहा- सुशासन का पर्दाफाश हुआ

Tue, 21 Jul 2020 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में कोरोना वायरस के तेजी से पैर पसारने को लेकर मंगलवार को प्रदेश की जदयू-भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने दावा किया कि राज्य में कोरोना की स्थिति बहुत नाजुक है और वहां की स्थिति ने ‘सुशासन’ का पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ट्वीट किया, 'बिहार में कोरोना महामारी की स्थिति नाजुक है और राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। अस्पताल वार्ड में लावारिस शव का पड़े होना बिहार सरकार के ‘सुशासन’ का पर्दाफाश करता है।'


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 24 घंटे के दौरान आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 187 पर पहुंच गई। कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों की संख्या 27,455 हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें