राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हल्लाबोल
- फोटो : Twitter/officeofRG
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन से तनातनी वाले मामले पर प्रधानमंत्री की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री चीन के मुद्दे पर चुप क्यों है?'। इससे पहले उन्होंने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया था।
कश्मीर मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- देश के पास कमजोर प्रधानमंत्री
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए चीन से तनातनी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की खामोशी पर सवाल उठाए।
Why is our Prime Minister silent on China?
— Office of RG (@OfficeOfRG) July 7, 2017
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कश्मीर मुद्दे को लेकर कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया था। राहुल गांधी ने ट्वीटर पर उन खबरों को भी साझा किया, जिसमें अमेरिका ने कश्मीर को भारत प्रशासित कश्मीर कहा और हमारी तरफ से अमेरिका को टोका तक नहीं गया।