फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हमले पर बोले राहुल गांधी: देश की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार, फिर साबित हुआ

Sat, 13 Nov 2021 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस हमले को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया और देश की रक्षा करने में असमर्थ करार दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में असम रायफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस हमले की निंदा करते हुए ट्विटर पर कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि मोदी सरकार देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, 'मणिपुर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है। शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि और उनके परिवारजनों को शोक संवेदनाएं। देश आपके बलिदान को याद रखेगा।' 

मणिपुर के चूड़ाचंद्रपुर जिले के सिंघट इलाके में शनिवार दोपहर आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया था। हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और उनके बच्चे समेत चार जवानों के शहीद होने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें