फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का सरकार पर तंज, कहा- पहले एमपी में सरकार गिराई फिर राजस्थान में की कोशिश, इसलिए हम हैं आत्मनिर्भर

Tue, 21 Jul 2020 12:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने फरवरी में नमस्ते ट्रंप का आयोजन किया, मार्च में मध्यप्रदेश में सरकार गिराई, जुलाई में राजस्थान की सरकार गिराने की कोशिश की। इसी वजह से देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भर है। 

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां: फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है।'
 

इससे पहले रविवार को उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर भाजपा सरकार झूठ बोल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार जीडीपी और चीनी घुसपैठ को लेकर भी झूठ बोल रही है और उसने इसे संस्थागत रूप दे दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि केंद्र राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर झूठ बोल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल का केंद्र पर निशाना, कहा- कोविड, जीडीपी, चीनी घुसपैठ पर भाजपा ने झूठ को दिया संस्थागत रूप

उनका कहना था कि राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर सरकार झूठ बोल रही है और जल्द ही भाजपा द्वारा फैलाया गया भ्रम टूटेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'भाजपा ने झूठ को संस्थागत रूप से दे दिया है-
विज्ञापन

1. कोविड-19 की टेस्ट संख्या कम करके और इससे हो रही मौतों की संख्या को कम बताकर
 2. जीडीपी की गणना के लिए एक नया तरीका अपनाकर
 3. चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा धमका कर। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा और भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने वाशिंगटन पोस्ट की खबर को साझा किया था। इस रिपोर्ट में अखबार ने भारत में कोरोना से हो रही कम मौतों को रहस्यमय बताया है। अखबार ने लिखा है कि भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत अमेरिका और ब्राजील के साथ उन देशों कि सूची में शामिल हो गया है जहां कोई नहीं जाना चाहता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें