फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ड्यूटी पर मरने वाले सैनिकों को दिया जाएगा शहीद का दर्जा, सरकारी फंड से मिलेंगे 15 लाख रुपये

Tue, 21 Jul 2020 12:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना ड्यूटी पर तैनात जवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोविड-19 ड्यूटी करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों को शहीद घोषित किया जाएगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव सुरक्षा बलों ने सरकार को भेजा था और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर जिन सैनिकों का निधन हो जाएगा उनके परिवार को सरकारी फंड से 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार उन सैनिकों का विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया में है, जिनका कोविड-19 ड्यूटी करते हुए निधन हो गया है। इनमें बैंक खाता संख्या और इन सैनिकों के परिवार के सदस्यों के अन्य आवश्यक विवरणों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि सीधे उनके खातों में दान दिया जा सके। सरकार ने जो वित्तीय सहायता की घोषणा की है, उसे भारत के वीर कोष के तहत दिया जाएगा। 


इस कोष को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2017 में शुरू किया था। इसके तहत सरकार ने वेब पोर्टल बनाया हुआ है ताकि जो लोग दान करना चाहते हैं वो कर सकें। इसमें शहीद हुए सैनिकों के बारे में भी जानकारी दी गई है। दान सैनिक के परिवार को सीधे दिया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 37148 नए मामले सामने आए, 587 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण मरने वाले सैनिकों को शहीद का दर्जा मिलने से उनके परिवार की मदद होगी। 2017 में जब भारत के वीर कोष की स्थापना की गई थी तब इसमें 6.40 करोड़ रुपये का फंड था। 2018 में यह राशि बढ़कर 19.43 करोड़ रुपये हो गई थी। 2019 में पुलवामा हमले के बाद पूरा देश सैनिकों के परिवार की मदद के लिए आगे आ गया था और इस फंड की राशि बढ़कर 250 करोड़ रुपये हो गई थी। 
विज्ञापन


अबतक सुरक्षाबलों के 8,113 जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 4,512 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 3,562 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 39 सैनिकों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। इसमें सीआरपीएफ के 15, बीएसएफ के 10, सीआईएसएफ के नौ, आईटीबीपी के तीन और एसएसबी के दो जवान शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें