फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल दौरे पर राहुल गांधी: मंच पर बच्ची के साथ खेलते दिखे कांग्रेस सांसद, भाषण के गलत अनुवाद पर कही यह बात

Wed, 29 Nov 2023 03:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां आईयूएमएल सांसद अब्दुस्समद समदानी उनके भाषण का अनुवाद करने के लिए मौजूद थे। इस दौरान सांसद ने समदानी से मजाकिया लहजे में कहा कि अनुवादक होना एक खतरनाक काम हो सकता है।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए हर किसी ने जोर-शोर से प्रचार किया। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी के लिए वोट जुटाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। हालांकि, चुनावी अभियानों के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर उन्होंने एक मजाकिया वाक्या साझा किया। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल ने बताया कि कैसे एक रैली के दौरान उनके एक भाषण के अनुवादक को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


अनुवादक होना एक खतरनाक काम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां आईयूएमएल सांसद अब्दुस्समद समदानी उनके भाषण का अनुवाद करने के लिए मौजूद थे। इस दौरान वायनाड के सांसद ने समदानी से मजाकिया लहजे में कहा कि उनका अनुवादक होना एक खतरनाक काम हो सकता है।

शब्दों को गिनना शुरू किया
उन्होंने बताया कि किस तरह तेलंगाना में एक चुनावी रैली के दौरान अनुवादक बहुत परेशानी में पड़ गया। राहुल ने कहा, 'मैं कुछ कह रहा था और वह (अनुवादक) कुछ और बोल रहे थे। फिर कुछ समय बाद, मैंने अपने शब्दों को गिनना शुरू कर दिया। जैसा आप जानते हैं कि वह तेलुगु में बोल रहे थे। इसलिए, मैंने सोचा कि अगर मैं हिंदी में पांच शब्द कहूंगा तो तेलुगु में पांच या सात शब्द लगेंगे। लेकिन वह 20, 25, 30 शब्द बोल रहे थे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जब मैं कुछ उदास भरी बात कहता तो भीड़ उत्साहित हो जाती थी। फिर मैं कुछ दिलचस्प बात कहता तो भीड़ चुप हो जाती। मुझे समझ आ गया था कि जो मैं बोल रहा हूं, वो नहीं बताया जा रहा है, लेकिन मैं गुस्सा नहीं कर सकता था। इसलिए मुझे मुस्कराते रहना पड़ा।' 

मेरे भाषण का अनुवाद करते समय...
कांग्रेस नेता ने कहा, 'हालांकि मुझे यकीन है कि मेरे सहयोगी समदानी को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मेरे भाषण का अनुवाद करते समय ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।'

गौरतलब है, तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। चुनाव 30 नवंबर को होंगे। 



केरल के नीलांबुर ब्लॉक पंचायत में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ये चार परियोजनाएं लोगों के हित में हैं। पहली- लोगों के लिए एक उपशामक देखभाल, दूसरी आदिवासी प्रसवरोधी गृह परियोजना (इस योजना का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना), अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सामान्य स्वास्थ्य देखभाल परियोजना साथ ही अंतिम परियोजना आदिवासी बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य देखभाल परियोजना है।  

इस दौरान राहुल गांधी एक छोटी बच्ची के साथ खेलते हुए मंच पर नजर आए। राहुल गांधी बच्ची से सवाल पूछते दिखे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची सहजता से सवालों के जवाब देती नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें