फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly: 7-20 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र, विपक्ष बोला- चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम

Wed, 29 Nov 2023 03:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विधान भवन के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत सात दिसंबर को होगा और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। शेड्यूल के अनुसार इस सत्र में कामकाज के 10 दिन होंगे।
विज्ञापन
Maharashtra Assembly - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि परंपरा के अनुसार यह सत्र राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


विधान भवन के एक अधिकारी ने कहा, 'महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र की शुरुआत सात दिसंबर को होगा और यह 20 दिसंबर तक चलेगा। शेड्यूल के अनुसार इस सत्र में कामकाज के 10 दिन होंगे।'

इस सत्र में विपक्षी पार्टियों द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को मराठा आरक्षण, बेमौसम बारिश, राज्य में निवेश जैसे कई अन्य मुद्दों पर घेरने की संभावना है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि इस सत्र का आयोजन नागपुर में कराने को लेकर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विपक्षी पार्टी के नेता होने के तौर पर हम मांग करते हैं कि इस सत्र को तीन सप्ताह के लिए आयोजित किया जाए, लेकिन उन्होंने केवल दस दिन तक का ही काम रखा है। इन दस दिनों में कोई भी सवाल का हल नहीं निकलेगा। महाराष्ट्र के सामने कई मुद्दे है, जिसपर चर्चा करने के लिए 10 दिन बहुत कम है।'

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी होने के नाते वह अभी भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें