फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की फिसली जुबान, जयराम रमेश ने कराया सुधार; भाजपा ने कही यह बात

Thu, 16 Mar 2023 08:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जैसे ही राहुल गांधी ने 'दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं' कहा तो जयराम रमेश ने उनको बीच में टोकते हुए कान में जो कुछ कहा वह माइक में रिकॉर्ड हो गया। 
विज्ञापन
rahul gandhi, jairam ramesh - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से लौटे राहुल गांधी जब संसद में पहुंचे तो उनको वहां बोलने का मौका नहीं मिल पाया। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी और भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए। लेकिन इस दौरान वह ऐसा बोल गए जिस पर उनके साथ बैठे जयराम रमेश को टोकना पड़ा। दरअसल, राहुल गांधी जब अपनी बात मीडियाकर्मियों के सामने रख रहे थे तो उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं और मुझे उम्मीद है कि मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा। 

विज्ञापन





जैसे ही राहुल गांधी ने 'दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं' कहा तो जयराम रमेश ने उनको बीच में टोकते हुए कान में जो कुछ कहा वह माइक में रिकॉर्ड हो गया। 

राहुल गांधी ने कहा था कि दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं और मुझे उम्मीद है कि मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा, इसलिए मैं सबसे पहले अपने बयान को सदन के पटल पर रखना चाहूंगा इसके बाद मुझे इस पर आप जैसी भी चर्चा करना चाहेंगे, वैसी चर्चा करके मुझे खुशी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद जयराम रमेश ने कहा कि जयराम जयराम रमेश ने राहुल से कहा कि आपने कहा है कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं, इस पर वे आपका मजाक बना सकते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने जयराम रमेश की बात सुनी फिर अपनी बात कही।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं राहुल की जयराम रमेश के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आखिर कितना और कब तक सिखाओगे? वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि जयराम जी यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि वह इस महान संसद में एक सांसद हैं, जिसकी वह बुरी तरह से उपेक्षा और अवमानना करते हैं।

उम्मीद है कि कल मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा: राहुल
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कल मुझे संसद में बोलने दिया जाएगा। आज मेरे पहुंचने के एक मिनट के अंदर ही सदन स्थगित हो गया था। कुछ दिन पहले सदन में जो मैंने भाषण दिया। अदाणी को लेकर जो सवाल उठाए गए उसे हटा दिया गया। पूरे भाषण को ही हटा दिया गया। सरकार हंगामा कर के मामले से ध्यान हटाना चाहती है।

सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए: राहुल
राहुल ने कहा कि सरकार के चार मंत्रियों ने हंगामे का नेतृत्व किया। यह सब मेरे सवालों के जवाब देने से बचने के लिए किया जा रहा है। मैं सांसद हूं तो मेरी पहली जिम्मेदारी संसद में जवाब देने की है। इसलिए पहले मैं संसद में जवाब दूंगा, उसके बाद ही आपसे रूबरू होऊंगा और विस्तार से बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें