फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: राहुल गांधी बोले- दिल्ली से नहीं, गुवाहाटी से चले असम सरकार, देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई

Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, गुवाहाटी

सार

Assam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस-भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और भाजपा कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस चाहती है कि असम को असम से ही चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस- भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और भाजपा कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। एक भाषा हो, एक लीडर हो और जो बाकी भाषाएं हैं, जैसे आपकी भाषा है, तमिल भाषा है, बाकी प्रदेश हैं, इन सबको दिल्ली से चलाया जाए। हमारा कहना है कि नहीं असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा, असम को यहाँ, असम से चलाया जाएगा। वे गोमुख में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 4
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, आपके जो मुख्यमंत्री हैं, हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। ये भाजपा के बाकी मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं और एक बात और सुनिए, ये मत सोचिए कि ये असम के लिए काम करते हैं, जो भी आदेश इनको दिल्ली से मिलता है, जो भी (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी कहते हैं, एकदम सेल्यूट मारकर आपके मुख्यमंत्री उसको लागू कर देते हैं। इसलिए, हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर में शुरू की। अब आप पूछोगे कि मणिपुर में क्यों शुरू की। मैं आपको बताता हूं। पहली बार हिंदुस्तान के इतिहास में एक  राज्य में गृहयुद्ध हो गया। 
विज्ञापन

3 of 4
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। लोगों ने हमें सुझाव दिया कि आपने कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की, मगर पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र यात्रा नहीं की, तो आपको पूर्व से पश्चिम भारत जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। इसलिए, हमने कुछ दिन पहले मणिपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की, क्योंकि हम देश को संदेश देना चाहते हैं कि जो उत्तर पूर्वी राज्य हैं, वो हिंदुस्तान के बाकी राज्यों जितने जरूरी हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों का जो इतिहास है, जो भाषाएं हैं, जो संस्कृति है, उनकी रक्षा करना हिंदुस्तान के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
उन्होंने कहा, देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस-भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और भाजपा कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। एक भाषा हो, एक नेता हो और जो बाकी भाषाएं हैं, जैसे आपकी भाषा है, तमिल भाषा है, बाकी प्रदेश हैं, इन सबको दिल्ली से चलाया जाए। हमारा कहना है कि नहीं असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा, असम को असम से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें