फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की चाल सुधारने को राहुल गांधी बनाएंगे ‘सुपर टेन’

Tue, 14 Jun 2016 04:44 PM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुटे हुए - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुटे हुए हैं।  राहुल ने चार राज्यों के चुनाव परिणाम, नेताओं के पार्टी छोड़ने और दूसरे गंभीर मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए एक एडवाइजरी बोर्ड बनाने  का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


10 सदस्यों वाला यह समूह एक तरह से पार्टी का ‘सुपर टेन’  होगा। हालांकि राहुल गांधी के इस सुझाव को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड  और सोनिया गांधी के राष्ट्रीय सलाहाकर परिषद् सरीखा ताकतवर होने के तौर पर देखा जा रहा है। मामला सीधे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण कांग्रेस के कोई भी नेता सीधे तौर पर इसपर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

सुपर टेन में शामिल नामों का एलान

वरिष्ठ नेता कांग्रेस में व्यापक बदलाव की मांग कर रहे - फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के यह कहने के बाद कि पार्टी छोड़ने की सूचना देने के बाद भी उन्हें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के यहां से कोई जवाब नहीं मिला, इस तरह के एडवाइजरी बोर्ड बनाने के निर्णय पर मंथन होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सुपर टेन में मोतीलाल बोरा, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद जैसे पुराने नेताओं को रखा जा सकता है। हालांकि अभी किसी का नाम फाइनल नहीं है।  इस सुपर टेन में शामिल नामों का एलान 11 जून को राज्यसभा चुनाव के बाद होने की उम्मीद है।

गौरतलब कि काफी समय से वरिष्ठ नेता कांग्रेस में व्यापक बदलाव की मांग कर रहे हैं। एक तरह से राहुल गांधी को कमान सौंपने की मांग पार्टी का एक धड़ा लगातार उठा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें