फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन पर बन रही फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुसीबत

Tue, 14 Jun 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को कमान संभालने के लिए वर्षों की सियासी मेहनत और राजनितिक काबिलियत जरुरी होता है, लेकिन इन दोनों कमियों के बावजूद मनमोहन सिंह इस देश के प्रधानमंत्री बनने में सफल हुए। उस वक्त कांग्रेस के इस फैसले पर सभी को हैरानी हुई थी। 
विज्ञापन


अब बाॅलीवुड में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम 'मनमोहन सिंह- द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रखा गया है। इस फिल्म में साल 014 तक मनमोहन सिंह के जिंदगी से जुड़े तमाम पहलुओं और उनके प्रधामनंत्री कार्याकाल को दिखाया जाएगा। 

इस फिल्म का पहला लुक अगस्त में रिलीज होगा जिससे कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को दिक्कतें हो सकती है। अंग्रेजी अखबार इकॉनोमिक्स टाइम्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के पहले लुक में दिखाया जाएगा कि कैसे सोनिया गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस ने कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा का देश की राजधानी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार न करने देने की कोशिशें की थीं और कैसे कांग्रेस के नेता राव का उनके गृहनगर हैदराबाद में अंतिम संस्कार कराने में सफल रहे थे। फिल्म का पहला लुक 30 अगस्त को आने की संभावना है।
विज्ञापन


 
 
Trending Videos
विज्ञापन

मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की विवादित किताब पर बनेगी ये फिल्म

यह फिल्म संजय बारू की विवादित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित है। संजय बारू 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। बारू की इस किताब से राजनितिक तीफान खड़ा हो गया था। फिल्म में मनमहोन सिंह की शुरुआती जिंदगी से उनके पीएम बनने तक के सफर की कहानी है। इस मूवी पर रिसर्च में आठ महीने का समय लगा है।

रिपोर्ट में फिल्म के साथ जुड़े लोगों के हवाले से लिखा गया है कि मूवी भारत के साथ ही पूरे वर्ल्ड में एक दर्जन से ज्यादा भाषाओं में रिलीज होगी। मनमोहन सिंह की भूमिका के लिए पंजाब के एक युवा कलाकार को चुना गया है, लेकिन सोनिया और राहुल गांधी के किरदार के लिए अभी तलाश जारी है। साथ ही बताया गया है कि इसमें संजय बारू की भूमिका निभाने के लिए मनोज बाजपेयी को लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें