फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की तर्ज पर कर्नाटक में भी मंदिर दर्शन को पहुंचे राहुल, विधायक ने 60 लाख की प्रतिमा की भेंट

Sat, 10 Feb 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिर-मंदिर जाने का सिलसिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब कर्नाटक में भी शुरू कर दिया है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में चार दिन के दौरे पर पहुंचे राहुल ने पहले दिन कोप्पल जिले में स्थित देवी हुलीगम्मा मंदिर पहुंचे। इस इलाके में यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके बाद वह गवी सिद्धेश्वर मठ गए। यह लिंगायत समुदाय का प्रसिद्ध स्थल है। मंदिर और मठ में मौजूद लोगों से भी राहुल ने मुलाकात की और उनसे बातचीत की। रास्ते में वह कई जगहों पर रुके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जी परमेश्वर और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार भी थे।
विज्ञापन


अपनी सच्ची आस्था का खुलासा करें राहुल: भाजपा

भाजपा से लोकसभा सांसद शोभा करंदलाजे ने मंदिर और मठ जाने को लेकर राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनावी हिंदू राहुल गांधी कर्नाटक में भी मंदिर और मठ जा रहे हैं। उन्हें अपनी सच्ची आस्था का खुलासा करना चाहिए। मंदिरों की यात्रा की नौटंकी से हिंदुओं को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। 

राहुल को 60 लाख की प्रतिमा की भेंट

बेल्लारी जिले के होसापेटे में हुए जनसभा में निर्दलीय विधायक बी नगेंद्र कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सोने से मढ़ी 60 लाख रुपये की एक प्रतिमा भेंट की। यह प्रतिमा वाल्मिकी की है। उनके अलावा भाजपा विधायक बीएस आनंद सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए। ये दोनों विधायक अवैध खनन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें