फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म पर बोले राहुल गांधी, 'कब तक सहेंगे नारी पर वार?'

Mon, 11 Jan 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना को लेकर सोमवार को कहा कि महिलाओं पर कब तक वार सहन किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'एक और निर्भया! कब तक सहेंगे नारी पर वार?'

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीधी जिले में चार लोगों ने कथित तौर पर 45 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अमिलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक बघेल ने बताया कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई है। पीड़िता के पति का चार साल पहले निधन हो चुका है। वह छोटी बहन और दो बच्चों के साथ गांव में ही एक झोपड़ी में रहती है।
विज्ञापन


सीधी जिले में तीन हैवानों ने एक महिला से पहले पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दुराचारियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें