फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यह हमें तबाह कर देगा, सरकार क्या कर रही?

Thu, 03 Apr 2025 01:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसे लेकर जहां एक ओर सरकार मंथन कर रही है तो दूसरी ओर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। राहुल गांधी ने टैरिफ का मुद्दा लोकसभा में उठाया।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 27 फीसदी टैरिफ को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टैरिफ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टैरिफ हमें तबाह कर देगा। सरकार इस मुद्दे पर क्या कर रही है? उन्होंने एलएसी की स्थिति का भी मुद्दा उठाया। ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर से भारत को कितना नुकसान, इस चुनौती से कैसे निपटेगा देश? समझिए सभी समीकरण
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेश नीति का मतलब बाहरी देशों को प्रबंधित करना है। हमारे सहयोगी अमेरिका ने अचानक हम पर टैरिफ लगाने का फैसला कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ भारतीय अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर देंगे। विशेष रूप से ऑटो उद्योग, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि जैसे क्षेत्रों को। 

उन्होंने कहा कि किसी ने एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा था कि विदेश नीति के मामले में आप बाएं या दाएं झुकती है और इंदिरा गांधी जी ने जवाब दिया था मैं बाएं या दाएं नहीं झुकती, मैं सीधी खड़ी होती हूं। मैं भारतीय हूं और मैं सीधी खड़ी होती हूं। भाजपा और आरएसएस का दर्शन अलग है। जब उनसे पूछा जाता है कि वे वामपंथी हैं या दक्षिणपंथी, तो वे कहते हैं, 'नहीं, नहीं, नहीं, हम अपने सामने आने वाले हर विदेशी के सामने अपना सिर झुकाते हैं। यह उनकी संस्कृति और इतिहास में है, हम यह जानते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक, नीति आयोग और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी मौजूद

राहुल गांधी ने भारत और चीन द्वारा राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चीन हमारी 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर बैठा है। कुछ समय पहले मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारे विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे थे। सवाल यह है कि चीन द्वारा हड़पे गए 4,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का आखिर क्या हो रहा है? 

उन्होंने कहा कि गलवां में 2020 में 20 जवान शहीद हुए थे। उनकी शहादत पर केक काटकर जश्न मनाया जा रहा है। हम सामान्य स्थिति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उससे पहले यथास्थिति होनी चाहिए। हमें अपनी जमीन वापस मिलनी चाहिए। यह भी मेरे संज्ञान में आया है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने चीन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि हमें यह बात अपने लोगों से नहीं पता चल रही है, बल्कि यह चीनी राजदूत हैं जो भारत के लोगों को बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने उन्हें पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जवाब देना चाहिए कि वह हमारी भूमि के बारे में क्या कर रही है तथा हमारे सहयोगी ने हम पर जो शुल्क लगाए हैं, उनके बारे में क्या कर रही है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें