फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस पर राहुल गांधी का ट्वीट- आज भी कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते

Sun, 11 Oct 2020 09:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस की घटना को लेकर कहा है कि बहुत से भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं। यह शर्मनाक है। यह बातें उन्होंने रविवार को एक ट्वीट में कहीं। इसके साथ ही उन्होंने एक वेबसाइट का लेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि पीड़िता दर्द से कराहते हुए बार-बार कह रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है क्योंकि उनके लिए और कई अन्य भारतीयों के लिए वह कोई नहीं थी।'


राहुल ने जिस लेख को साझा किया है उसमें बताया गया है कि कैसे पीड़िता ऊंची जाति के पड़ोसियों द्वारा अपने साथ जबरदस्ती किए जाने के बारे में बता रही थी। 14 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया और उसका आधी रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने कहा कि उसके साथ कोई दुराचार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक बोले- राहुल गांधी को सिर्फ यूपी की घटनाएं दिख रहीं, राजस्थान व महाराष्ट्र में क्या हो रहा

इससे पहले राहुल ने हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी निशाना साधा था। छह अक्तूबर को पत्रकार वार्ता के दौरान जब राहुल से हाथरस की घटना और उनके साथ और प्रियंका गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'हम जनता के सेवक हैं। हमारा काम जनता की और किसानों की सेवा करना है। इसे निभाते हुए अगर हमारे साथ धक्का-मुक्की होती है तो हम इसे सह लेंगे।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि इस सरकार (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा दिया गया असली धक्का हाथरस के परिवार को लगा है। उन्हें वहां के जिलाधिकारी द्वारा धमकाया गया। इसलिए मैं उस परिवार से मिलने गया। मैं चाहता था कि उस परिवार को यह ना महसूस हो कि वह अकेले हैं। हम उनके लिए खड़े हैं। राहुल ने कहा था, 'पूरे परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशाना बनाया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर एक भी शब्द नहीं कहा। पूरा देश देख रहा है कि हाथरस में क्या हो रहा है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें