फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद के छूटने पर राहुल का PM पर तंज- नरेंद्र भाई बात नहीं बनी

Sat, 25 Nov 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा आतंकी हाफिज सईद को छोड़ देने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया कि नरेंद्र भाई बात नहीं बनी, आतंकी हमले का मास्टरमाइंड छूट गया है। ट्रंप को जल्द से जल्द दोबारा गले लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला लेक्चरर की आपबीती सुनने के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, लगाया गले

बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद को पाकिस्तान ने शुक्रवार को छोड़ दिया था, उससे पहले तक उसको घर में ही नजरबंद किया गया था।  छूटते ही सईद ने जहर उगलना भी शुरू कर दिया था। उसने कहा था कि वह कश्मीर के लिए काम करता रहेगा और कश्मीरियों को आजादी दिलाएगा। सईद 2008 में हुए उस मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है जिसमें 166 लोग मारे गए थे।

बता दें कि हाफिज की रिहाई का अमेरिका ने भी विरोध किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीदर नौरेट ने कहा कि सईद अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की मौत का जिम्मेदार है। पाक सरकार उसे गिरफ्तार करे और उसे उसके गुनाहों की सजा दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें