जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नस्लीय भेदभाव और छेड़छाड़ मामला सामने आया है, जहां नॉर्थ ईस्ट की एक लड़की और उसके ग्रुप के साथ लड़को के ग्रुप ने बदतमीजी की है। ये घटना उस वक्त हुई जब फुटबाल टीम चेन्नईयन एफसी (सीएफसी) और नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) के बीच मैच हो रहा था।
वायरल हो रही वीडियो में सीएफसी के एक फैन को नॉर्थ ईस्ट लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देखा जा रहा है।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वो एनईयूएफसी के लिए चीयर कर रहे थे और उनकी आवाजों से सीएफसी के फैन चिढ़ने लगे थे। इस बीच जब सीएफसी के फैन्स ने उनपर पंसदीदा टीम का झंडा फेंका, लेकिन लड़कियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और वह मैच देखने लगी।
लेकिन हालात तब बिगड़े जब उन्होंने लड़की और उसके ग्रुप को घेर लिया और उनके सामने डांस करने लगे। फैन्स के इस व्यवहार पर एक्टर जॉन अब्राहम ने खासी नाराजगी जाहिर की और नॉर्थ ईस्ट लड़कियों के साथ हुई बदसलूकी पर माफी मांगना चाहते हैं।
पढ़ें: भीड़ का फायदा उठाकर किशोरी से अश्लील हरकत करना पड़ा भारी
चेन्नईयन टीम की ओर से कहा गया है कि उन्होंने नस्लीय ही नहीं किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार के खिलाफ सख्त नियम बनाए हुए हैं। टीम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वादा किया जाता है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
Is this how you treat visiting fans @ChennaiyinFC @Supermachans ?? pic.twitter.com/XP5l6nA4el
— Khalid Mahmood (@TheReal_Khalid) November 23, 2017