फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- मेरे बयान को लेकर फैला रहे झूठ; BJP बोली- अपना बयान वापस लें

Sat, 21 Sep 2024 04:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अमेरिका में मेरे बयान के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वहीं इस मामले में बीजेपी ने राहुल गांधी से सिखों को लेकर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : X / @RahulGandhi / ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिखों पर दिए गए अपने बयान के कारण भाजपा के निशाने पर रहे हैं। वहीं अब राहुल गांधी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा उनके बयानों को लेकर झूठ फैला रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा पर हमला बोला है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा- भाजपा अमेरिका में मेरी टिप्पणियों के बारे में झूठ फैला रही है। मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हूं - क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर सिख - और हर भारतीय - बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके?

भाजपा झूठ का सहारा ले रही है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- हमेशा की तरह, भाजपा झूठ का सहारा ले रही है। वे मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं क्योंकि वे सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकते। लेकिन मैं हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलूंगा जो भारत को परिभाषित करते हैं: विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम।
विज्ञापन

 
भाजपा ने कहा- सिखों पर अपना बयान वापस लें 
इधर भाजपा ने कई सिख समूहों के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपना बयान वापस लेने को कहा है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कई सिख और गुरुद्वारा प्रबंधन निकायों ने इस मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की और उन्होंने जोर देकर कहा कि सिखों के बलिदान ने देश को मजबूत बनाया है।

भाजपा ने अमेरिका की यात्रा के दौरान गांधी की इस टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा है कि भारत में चल रही वैचारिक लड़ाई में कई धर्मों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना शामिल है।

'राष्ट्र विरोधी ताकतों ने टिप्पणी का फायदा उठाया'
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिख संगठनों ने राहुल गांधी से अपना बयान वापस लेने का आग्रह किया है क्योंकि यह उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसी राष्ट्र विरोधी ताकतों ने राहुल गांधी की टिप्पणी का फायदा उठाया है। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी सिखों की भावनाओं का सम्मान करेंगे और अमेरिका में दिए गए अपने बयान को वापस लेंगे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें