फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेप इन इंडिया' बयान पर संग्राम, राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी, चुनाव आयोग से की शिकायत

Fri, 13 Dec 2019 05:56 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Smriti Irani - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक जनसभा में दिए गए 'रेप इन इंडिया' बयान पर आज लोकसभा में जबरदस्त हंगामा मचा। इसे लेकर सत्तापक्ष ने राहुल से माफी मांगने की मांग की। अमेठी से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी को घेरा। 
विज्ञापन






स्मृति ने कहा कि भारतीय इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि जब किसी नेता ने मुनादी करते हुए कहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ दुष्कर्म होना चाहिए। क्या देश की जनता के लिए यही राहुल गांधी का संदेश है? 
 

इसके अलावा भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी भी इसे लेकर राहुल गांधी पर बेहद आक्रामक नजर आईं। उन्होंने सदन में कहा, मोदी जी ने कहा था मेक इन इंडिया लेकिन राहुल जी कह रहे हैं रेप इन इंडिया। वह सबका स्वागत करते हुए कह रहे हैं कि आओ हमारे साथ दुष्कर्म करो। ये हर भारतीय नारी और भारत माता का अपमान है। 
विज्ञापन

 

हालांकि, राहुल गांधी ने अपने इस बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। राहुल का कहना है कि उत्तर-पूर्व में हो रहे प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए ये मुद्दा उछाला जा रहा है। 

वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी राहुल को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक कांग्रेस नेता का महिलाओं के बारे में इस तरह का बयान देना बेहद शर्मनाक है। 
 
इसके बाद स्मृति ईरानी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंची, इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता सरोज पांडे भी मौजूद थी। स्मृति ईरानी ने राहुल के 'रेप इंडिया' वाले बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत की। 

स्मृति ईरानी ने कहा, हमने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज की है। चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और न्याय करेंगे। हमने पहले भी कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने दुष्कर्म को एक राजनीतिक हथियार बनाने का साहस किया। इस मामले में हमने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें