फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-चीन में टीकाकरण शुरू, राहुल ने पूछा- 'भारत का नंबर कब आएगा, मोदी जी?'

Wed, 23 Dec 2020 10:30 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के सामने आ रहे नए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर योजना बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और रूस जैसे देशों में टीकाकरण शुरू भी हो गया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को इस मुद्दे पर घेरते हुए पूछा है कि चीन, अमेरिका में टीकाकरण शुरू हो गया है, भारत का नंबर कब आएगा मोदी जी? 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'दुनियाभर में 23 लाख लोगों को अभी तक कोविड वैक्सीन लग चुकी है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस में टीकाकरण शुरू हो गया है। भारत का नंबर कब आएगा, मोदी जी?' राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक ग्राफ भी साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि अब तक इन देशों में कितने लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 
 

स्वास्थ्य मंत्री बता चुके हैं कब शुरू होगा टीकाकरण
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, भारत में जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों का टीकाकरण शुरू हो सकता है और सरकार की पहली प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता है। उन्होंने कहा, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि शायद जनवरी में किसी भी सप्ताह में, ऐसा समय हो सकता है जब सरकार भारत के लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन देने की स्थिति में हो। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत में बन रहीं उन नौ वैक्सीन के बारे में जानें सबकुछ, क्या कोरोना को कर पाएंगे खत्म? 

उन्होंने कहा, हमारे पास दुनिया में सबसे अधिक रिकवरी रेट है: 95 और 96 प्रतिशत के बीच। अमेरिका, रूस और ब्राजील जैसे दुनिया के कुछ विकसित देशों की तुलना में, जहां रिकवरी रेट 60 से 80 प्रतिशत के बीच है, इसे देखकर पता चलता है कि हम बेहतर स्थान पर हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे यहां कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। मुझे लगता है कि बुरा वक्त शायद खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी सावधानी की जरूरत है। कोरोना के खिलाफ मुख्य हथियार मास्क, हाथों को साफ करना और शारीरिक दूरी ही है, जिसका हम सभी को पालन करने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: 60 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की भारत की क्या है तैयारी? जानें सबकुछ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें