मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने सजा सुनाई थी। इसके बाद संसद सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया। अयोग्य होने के बाद उन्हें एक नोटिस आया, जिसमें उन्हें 12 तुगलक स्थित बंगला खाली कराने के लिए कहा गया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12, तुगलक लेन आवास से अपना सामान हटा लिया है। लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्हें 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने को कहा गया था। उनके आवास के बाहर दो ट्रक खड़े देखे गए और बाद में सामान को उनकी मां के 10, जनपथ स्थित आवास में स्थानांतरित कर दिया गया।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने सजा सुनाई थी। इसके बाद संसद सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया। अयोग्य होने के बाद उन्हें एक नोटिस आया, जिसमें उन्हें 12 तुगलक स्थित बंगला खाली कराने के लिए कहा गया था। बंगला खाली करने के लिए उन्हें 22 अप्रैल तक का समय दिया गया था। इसी वजह से राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना आवास खाली करना शुरू कर दिया।
नए आवास की तलाश
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल कब तक सोनिया गांधी के आवास में रहेंगे। वे वहां स्थाई रूप से शिफ्ट हुए हैं या कुछ समय के लिए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सूत्रों की मानें तो गांधी का ऑफिस उनके लिए एक नए मकान की तलाश कर रहा है, जिसे सुरक्षा एजेंसी की हरी झंडी मिल जाए। गांधी के पास जेड + सुरक्षा है, इसलिए बिना सुरक्षा अधिकारियों के सहमति के गांधी नए घर में शिफ्ट नहीं हो सकते।