फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS मानहानि मामला: 50 हजार के बॉन्ड पर छूटे राहुल गांधी

Thu, 29 Sep 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बयान देने के मामले में गुरुवार को गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 50,000 का बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ दिया गया। आरएसएस के वकील बिजन महाजन ने बताया, 'वह (राहुल गांधी) कोर्ट के सामने पेश हुए और कोर्ट ने उन्हें 50,000 के बॉन्ड भरने के बाद जाने की इजाजत दी है।'
विज्ञापन


इससे पहले पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, 'मैं आरएसएस सहित उन सभी संगठनों की विचारधाराओं के खिलाफ हूं जो देश को तोड़ने की बात करते है।' उन्होंने कहा, 'मुझ पर यह केस इसलिए किया गया है कि क्योंकि मैं गरीबों के लिए लड़ रहा हूं, किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं, बेरोजगारों के लिए लड़ रहा हूं।'

राहुल गांधी ने कहा, 'मैं डर कर भागने वालों में से नहीं हूं। मैं खुश हूं। उन्हें जितने मुकदमे करने है करने दीजिए, मैं देश की एकता के लिए लड़ाई लड़ना जारी रखूंगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ बयान देने के मामले में गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी कोर्ट पहुंचे। कांग्रेस सीधे और आक्रामक तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भिड़ती हुई दिखना चाहती है। यही कारण है कि राहुल गांधी अपनी महायात्रा बीच में छोड़कर अदालत में पेश होने गए। 

बता दें कि असम के बारापेटा सत्रह स्थित मॉनेस्टरी में दर्शन के लिए रोके जाने पर राहुल ने आरएसएस के इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने इसी को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए ही राहुल गांधी की यात्रा को एक दिन का ब्रेक दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें