फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के कुत्ते वाले ट्वीट पर पूर्व कांग्रेसी नेता ने कसा तंज, 'तब भी आप कुत्ते के साथ व्यस्त थे'

Sun, 29 Oct 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा असम सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता हेमंत बिस्व शर्मा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ट्विटर पर कुत्ते के साथ शेयर की गई वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


हेमंत ने ट्वीट कर कहा 'मुझ से बेहतर उन्हें कौन जानता है, मुझे याद है जब हम असम के मुद्दों पर बातचीत कर रहे थे, तब भी आप अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाने में व्यस्त थे।'
  Sir @OfficeOfRG,who knows him better than me.Still remember you busy feeding biscuits 2 him while We wanted to discuss urgent Assam's issues https://t.co/Eiu7VsuvL1 — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 29, 2017
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि राहुल का अकाउंट कोई और चला रहा है और उनके फॉलोअर्स फर्जी हैं। इस आरोप का जवाब देते हुए राहुल ने रविवार (29 अक्टूबर) को एक वीडियो ट्वीट किया। 

पढ़ें- चिदंबरम के 'आजादी' वाले बयान पर भड़की मोदी सरकार, जेटली बोले- कश्मीर समस्या कांग्रेस की धरोहर

वीडियो में राहुल एक कुत्ते के बच्चे के साथ दिख रहे हैं जो उनका पालतू लग रहा है। वीडियो में कुत्ता ठीक वही करता है जो राहुल उससे करने के लिए कहते हैं। राहुल पहले उससे 'नमस्ते' करवाते हैं फिर एक ट्रिक से उसे बिस्कुट जैसा कुछ खिलाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें