फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदनों में सवाल-जवाब : देश में 2.13 लाख से ज्यादा एटीएम, 47 फीसदी गांवों में.. जानें क्या है व्हाइट लेबल एटीएम

Tue, 07 Dec 2021 06:33 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सरकार ने राज्यसभा को बताया कि विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया पर 2350 करोड़ जबकि स्पाइसजेट पर 185 करोड़ रुपये बकाया है। नागरिक विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया, कोविड के कारण एयरलाइंस और एयरपोर्ट को 2020-21 में 19,564 करोड़ रुपये और 5116 करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
लोकसभा और राज्य सभा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में फिलहाल 2.13 लाख से ज्यादा एटीएम हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। रिजर्व बैंक के सितंबर के आंकड़ों के आधार पर उन्होंने बताया कि देश के कुल 2,13,145 एटीएम में से करीब 47 फीसदी एटीएम ग्रामीण व अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में लगे हैं। इनके अलावा 27,837 व्हाइट लेबल एटीएम भी हैं। सवाल में पूछा गया था कि 2022 तक देश में कितने एटीएम होंगे।

विज्ञापन


क्या है व्हाइट लेबल एटीएम
व्हाइट लेबल एटीएम (डबल्यूएलए) गैर बैंकिंग निकायों द्वारा स्थापित किए जाते हैं। यह गैर-बैंक एटीएम परिचालक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राधिकृत होते हैं। देश में प्रति वर्ष डबल्यूएलए ऑपरेटरों को एक हजार एटीएम लगाने होते हैं, जिन्हें 1:2:3 के अनुपात मे मेट्रो शहर, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करना होता है। एजेंसी

55 फीसदी से ज्यादा जनधन खाता धारक हैं महिलाएं
वित्त मंत्रालय ने संसद को बताया कि देश में करीब 44 करोड़ जनधन खाता धारक हैं और उनमें से 55 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बताया कि ये प्रधानमंत्री जनधन लाभार्थियों के ये आंकड़े 17 नवंबर, 2021 तक के हैं। बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मंत्री ने बताया कि इनमें से 24.60 करोड़ महिलाएं हैं। सरकार ने 15 अगस्त, 2014 को इस योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन


प्रतिभा पलायन रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सरकार ने लोकसभा को बताया कि वह न केवल देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पास होने वाली प्रतिभा को बाहर जाने से रोकने, बल्कि अप्रवासी भारतीयों को वापस लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रतिभा पलायन के मूल कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन कर रही है।

एयर इंडिया पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 2350 करोड़ बकाया
सरकार ने राज्यसभा को बताया कि विमानपत्तन प्राधिकरण का एयर इंडिया पर 2350 करोड़ जबकि स्पाइसजेट पर 185 करोड़ रुपये बकाया है। नागरिक विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया, कोविड के कारण एयरलाइंस और एयरपोर्ट को 2020-21 में 19,564 करोड़ रुपये और 5116 करोड़ का नुकसान हुआ। सिंह ने बताया, कोविड के कारण नियमित उड़ानंे 25 मार्च से 24 मई 2020 तक बंद रहीं।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट में देर, 14,960 करोड़ का नुकसान...
सरकार ने सदन को बताया कि 144 केंद्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में इस साल देरी से सरकारी खजाने पर 14,960 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। सांख्यिकी मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा, इस साल देरी वाली परियोजनाओं की सूची अनुलग्नक-1 में दी गई है। उन्होंने कहा कि इन 144 परियोजनाओं की अनुमानित मूल लागत 167493.82 करोड़ रुपये  थी जो अब बढ़कर 182453.84 करोड़ रुपये हो गई है।

चार माह में 80 लाख उज्ज्वला कनेक्शन
नई दिल्ली। उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत अतिरिक्त एक करोड़ कनेक्शन में से पिछले चार माह में 80 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके पहले चरण में आठ करोड़ कनेक्शन दिए जा चुके हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया, एक करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन वाली योजना में भी अब केवल बीस लाख कनेक्शन ही शेष हैं। सरकार पांच किलो के छोटे सिलिंडर लाने की योजना पर भी विचार कर रही है।

सदस्यों के सवालों के जवाब सदन में ही दें मंत्री : लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को मंत्रियों को सलाह दी कि वे सदस्यों के सवालों का जवाब सदन में ही दें। उन्होंने यह सुझाव तब दिया, जब वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड ने मुद्रा ऋण लाभार्थियों के बारे में एक सवाल पर कहा कि वे जानकारी एकत्र कर साझा कर देंगे।

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के भीलवाड़ा के सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया ने उन लोगों के बारे में विवरण मांगा था, जिन्होंने बैंक से मिले पहले ऋण का सफलतापूर्वक उपयोग करने के बाद मुद्रा योजना के तहत दूसरे ऋण के लिए आवेदन किया है। मंत्री कहा, मैं पूरी जानकारी एकत्र करूंगा और उसे साझा करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें