फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालाबार नौसेना अभ्यास: चीन को ताकत दिखाने की तैयारी, आईएनएस विराट भी रहेगा मौजूद

Mon, 23 Aug 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारतीय नौसेना के अधिकारी विवेक माधवाल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत के आईएनएस विराट और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कदमत अमेरिकी तट पर शनिवार को ही पहुंच चुके हैं, जहां जटिल अभ्यास किया जाएगा।
 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सहित क्वाड देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का चार दिवसीय नौसैनिक युद्धाभ्यास 26 से 29 अगस्त के बीच गुआम तट पर होगा। यह हाई वोल्टेज युद्धाभ्यास हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियों में तेजी को देखते हुए वैश्विक चिंता के बीच किया जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के अधिकारी विवेक माधवाल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में भारत के आईएनएस विराट और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कदमत अमेरिकी तट पर शनिवार को ही पहुंच चुके हैं, जहां जटिल अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह युद्धाभ्यास चार देशों के बीच साझेदारी के मजबूत होने का परिचायक है। बताया जाता है कि इन देशों के बीच सहयोग को और विस्तार देने की संभावना तलाशने के लिए अगले दो तीन महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के क्वाड देशों के नेताओं के साथ वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से बैठक करने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें